बिहार मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में
पटना 26 फरवरी: डिंडीगुल ( तमिलनाडु ) में खेली जा रही 66वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के पूल “सी” के महत्वपूर्ण लीग मैच में बिहार ने पुडुचेरी को 27-35,35-22,35-28 से पराजित कर प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया।
जबकि चैंपियनशिप के मिश्रित युगल मुकाबले में बिहार के मुकुल व वंदना की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ को 35-21,35-11 से एवं मुंबई की जोड़ी को 35-14,35-17 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के मैंच में कप्तान पूनम कुमारी,वंदना कुमारी,निधी कुमारी,काजल कुमारी, गीता कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरी ओर बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में बिहार की टीम कड़े संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ से पराजित हुआ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…