कराटे

बिहार और सिक्किम के बीच दूसरा रणजी ट्रॉफी मुकाबला कल।

पटना 23 फरवरी:  बीसीसीआई के तत्वधान में आयोजित रणजी ट्रॉफी सीजन 2021-22 में कल बिहार और सिक्किम के बीच दूसरा मुकाबला कोलकाता में खेली जाएगी।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल 24 फरवरी को बिहार का दूसरा रणजी ट्रॉफी मुकाबला सिक्किम के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ईडेन गार्डन कोलकाता में खेली जाएगी।

जिसकी पूर्व संध्या आज बिहार टीम के खिलाड़ियों ने मुख्य कोच जीशान उल याकिन व कोच पवन कुमार, टीम मैनेजर विष्णु कुमार, फिजियो डॉ. हेमेंद्र कुमार सिंह के देखरेख में जमकर पसीना बहाया और पहले मैच की पहली पारी में बनाए गए 686 रनों का स्कोर में सकीबुल गनी के 341 रनों के ऐतिहासिक पारी के बाद बाबुल कुमार के बल्ले से निकली 229 रनों की नाबाद दोहरा शतकीय पारी से टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है।

वहीं बिहार के कप्तान व गेंदबाज आशुतोष अमन, सचिन कुमार सिंह सहित अभिजीत साकेत ने भी पिछले मैच में संतोषजनक प्रदर्शन कर अपनी अच्छी फॉर्म के संकेत दे रहे हैं।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, बीसीए क्रिकेटिंग गतिविधियों को संचालित करने के लिए अधिकृत जिला संघों के प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, आईसीए मेंबर अमीरकर दयाल, एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन अजय नारायण शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन संजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कल सिक्किम के साथ खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी मुकाबला में बेहतर प्रदर्शन करने की कामना करते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

2 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

21 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago