कानपूर 23 फरवरी: उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के कामकाज पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के एपेक्स कॉउंसिल के सदस्य ने यूपीसीए को तानाशाही कहा है। आपको बता दे की यूपीसीए के देख-रेख में इकना स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जायेगा।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने गुरुवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में एपेक्स कमेटी के राकेश मिश्रा, मनोज पुंडीर, कमल चावला, जावेद अहमद, असद, अभिषेक शुक्ला सहित कई सदस्यों को आमंत्रण नहीं भेजा है।
आरोप है की जिन लोगों ने यूपीसीए की गलत कार्यप्रणाली और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई व सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना के खिलाफ ध्यानाकर्षण किया, उनको ही यूपीसीए ने निशाने पर लिया और इस हद तक उतर आए। यूपीसीए ने एपेक्स कमेटी के बाकी लोगों और अन्य सदस्यों को फोन करके आमंत्रण दिया। मैच से पहले एपेक्स कमेटी की बैठक होनी चाहिए थी लेकिन वह भी मनमाने तरीके से नहीं कराई गई।
राकेश मिश्रा का कहना है कि हम मैच के आयोजन के खिलाफ नहीं हैं और यह उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा है इसलिए हम कोई व्यवधान नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं मैच का आयोजन सफल हो लेकिन यूपीसीए को अपना यह तानाशाही रवैया बदलना चाहिए और लोढ़ा समिति की रिपोर्ट पर आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कार्य करना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मैच के आयोजन की जिम्मेदारी एपेक्स कमेटी पर ही है और यूपीसीए उन्हीं के अधिकतर सदस्यों को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहा है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…