पटना : राजधानी के दरोगा राय पथ स्थित अंबेडकर भवन में आज सातवां राष्ट्रीय गटका चैंपियनशिप के लिए गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह के नेतृत्व में भोला कुमार थापा General Secretary पूरे बिहार राज्य से खिलाड़ियों का चयन किया गया ।
आपको बता दें कि असम गुवाहाटी के कर्मवीर नवीन चंद्र बोर्डोलोई इनडोर स्टेडियम में इस बार सातवा राष्ट्रीय गटका चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भागलपुर, मुजफ्फरपुर ,नवादा ,बिहार शरीफ ,बक्सर ,मधुबनी, झाझा ,बेगूसराय से आए खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। 50 बच्चों ने इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया और गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा 30 बच्चों को चयन किया गया ।
बिहार के कई स्कूलों और कॉलेजों से आए बच्चों ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा दिखाते हुए इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया जिसमें 30 खिलाड़ियों को फाइनल चयन किया गया । इस मौके पर गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष अजय कुमार ,उमेश कुमार, कुमार विशाल स्वरूप, विश्व पति जी के साथ-साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों का चयन गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोच रुद्र कुमार, शिवकुमार ,और अमन पुष्पराज के द्वारा किया गया ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…