Loading Now
×

7th नेशनल गटका चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए 30 खिलाड़ी।

पटना : राजधानी के दरोगा राय पथ स्थित अंबेडकर भवन में आज सातवां राष्ट्रीय गटका चैंपियनशिप के लिए गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह के नेतृत्व में भोला कुमार थापा General Secretary पूरे बिहार राज्य से खिलाड़ियों का चयन किया गया ।IMG-20230702-WA0013-300x225 7th नेशनल गटका चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए 30 खिलाड़ी।

आपको बता दें कि असम गुवाहाटी के कर्मवीर नवीन चंद्र बोर्डोलोई इनडोर स्टेडियम में इस बार सातवा राष्ट्रीय गटका चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भागलपुर, मुजफ्फरपुर ,नवादा ,बिहार शरीफ ,बक्सर ,मधुबनी, झाझा ,बेगूसराय से आए खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। 50 बच्चों ने इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया और गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा 30 बच्चों को चयन किया गया ।

बिहार के कई स्कूलों और कॉलेजों से आए बच्चों ने अपनी जबरदस्त प्रतिभा दिखाते हुए इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया जिसमें 30 खिलाड़ियों को फाइनल चयन किया गया । इस मौके पर गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष अजय कुमार ,उमेश कुमार, कुमार विशाल स्वरूप, विश्व पति जी के साथ-साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों का चयन गटका एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोच रुद्र कुमार, शिवकुमार ,और अमन पुष्पराज के द्वारा किया गया ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

राष्ट्रीय सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर 13 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका का भव्य समापन समारोह संपन्न

Next post

बिहार के अनुज व सुशांत वर्ल्ड वॉलीबाल चैम्पियनशिप भारतीय वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयनित

Post Comment

🔒 Security Check
1 + 3 = ?