जहानाबाद।। चतुर्थ कौशल्या देवी इनामी अंडर-17 इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप के एक अति रोमांचकारी मैच में आज लिटिल फ्लॉवर स्कूल जहानाबाद की टीम ने सन्त पॉल इंटरनेशनल स्कूल पटना को 3 रनों से हरा कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
सुबह टॉस सन्त पॉल स्कूल की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए लिटिल फ्लॉवर की टीम ने 22.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे टीम के लिए हरफनमौला खिलाड़ी आलोक राज ने शानदार नॉट ऑउट 38 रनों का योगदान दिया।वहीं इरशाद ने 14 अभिषेख राणा ने 13 और इवान राज ने 11 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में सन्त पॉल स्कूल की ओर से अंकित,सिद्धान्त और समीर ने तीन- तीन विकेट लिए वहीं एक खिलाड़ी रन ऑउट हुआ।
निर्धारित 30 ओवरों में 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्त पॉल पटना की पूरी टीम 28.4 ओवर में 126 रन बना कर ऑल आउट हो गई।टीम की ओर से मोनू ने 47 विक्रम ने 28 जबकि अमन ने 18 और पार्थ ने 10 रन बनाया।गेंदबाजी में लिटिल फ्लॉवर जहानाबाद की ओर से इरशाद और अमित ने तीन-तीन जबकि आलोक राज ने एक विकेट लिए।
इस तरह से रोमांचक हुए मुकाबले में सन्त पॉल की टीम 3 रनों से हार गई।मैच में शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए जहानाबाद के आलोक राज को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के कन्वेनर मनोज खाटेकर ने बताया कि प्रतियोगिता का दोनों सेमी फाइनल मैच लिटिल फ्लॉवर हाई स्कूल जहानाबाद बनाम साईं स्कूल जहानाबाद के बीच पहला मैच सुबह 7 बजे से तिनेरी स्टेडियम में खेला जाएगा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…