मोटेरा का वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम लगभग तैयार पीएम मोदी का सपना होगा पूरा,

Khelbihar.com

अहमदाबाद। मोटेरा में दुनिया का सबसे बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है। इसका काम पिछले 2 साल से चल रहा है और ये कहा जा रहा है कि दिसंबर 2019 या फिर जनवरी 2020 तक ये पूरी तरह से तैयार होकर गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये स्टेडियम मौजूदा सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम की जगह बनाया जा रहा है और ये दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।

ये स्टेडियम हमारे लिए है गौरव की बात- अमित शाह

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे और मौजूदा सरकार में गृह मंत्री अमित शाह ने इस स्टेडियम को पीएम मोदी का विजन बताया है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में अमित शाह ने कहा है, ‘ये प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है। इस प्रोजेक्ट के जरिए गुजरात और भारत को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी और ये हमारी लिए बहुत गौरव की बात है। आने वाले दिनों में जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा, हमें खुशी है कि इसका काम तेजी से चल रहा है।”

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी की निगरानी में हो रहा है काम

आपको बता दें कि अमित शाह दो दिन के अहमदाबाद दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ये बातें कहीं। अमित शाह ने जिस स्टेडियम का जिक्र किया है, उसका काम 2017 से चल रहा है।

इस स्टेडियम का काम राज्यसभा सांसद और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट परिमल नाथवाणी की निगरानी में हो रहा है। उन्होंने कहा है, ”पहले पुराने स्टेडियम को ही रिनोवेट करने की बात हो रही थी, लेकिन बाद में 30 साल पुराने स्टेडियम की जगह नया निर्माण करने का ही फैसला लिया गया।”

1 लाख 10 हजार लोग बैठ सकेंगे इस स्टेडियम में

मोटेरा में पुराना स्टेडियम सन 1982 में बना था और उसमें सिर्फ 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। वहीं नए स्टेडियम में अब 1 लाख 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस स्टेडियम के उद्घाटन के बाद 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2023 वर्ल्ड कप के मैच यहां होने की पूरी संभावना है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

23 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago