ईशान किशन की तूफ़ानी अर्दश्तक, इंडिया टीम के लिए ठोका दावा,

Khelbihar.com

Patna..भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिसियल वनडे मैच में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोका है.

भारत ए की ओर से ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली और सिर्फ 24 गेंदों पर 55 रन जड़ दिए. अपनी तूफानी पारी में ईशान किशन ने 229.17 की स्ट्राइक रेट से रन लूटे. किशन ने 5 चौके और 4 छक्के जमाए.

भारतीय टीम मैनेजमेंट एमएस धोनी के बाद भविष्य के लिए विकेटकीपरों को तैयार कर रही है. फिलहाल ऋषभ पंत सेलेक्टर्स की पहली पसंद बने हुए हैं, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. ऐसे में ईशान किशन ने सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

ईशान किशन की बेहतरीन फॉर्म ऋषभ पंत के लिए खतरा बन सकती है. ऋषभ पंत फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. इस दौरे पर टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत के बल्ले से 69 रन आए थे, तो वहीं दो वनडे मैचों में वह सिर्फ 20 रन ही बना पाए थे.

टेस्ट सीरीज में तो ऋषभ पंत का प्रदर्शन और भी ज्यादा खराब है. बता दें कि ऋषभ पंत की सबसे बड़ी कमजोरी उनका शॉट सेलेक्शन माना जाता है. पंत आते ही बड़े और लंबे शॉट लगाने के बारे में सोचते हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर भी वनडे सीरीज के दौरान उनको नंबर 4 पर मौका दिया गया था, लेकिन अपने खराब शॉट्स के चलते वह बड़ी पारियां नहीं खेल पाए.

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को सिर्फ 22 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं और चयन समिति नए पैनल के लिए योजना तैयार करना चाहती है जो बीसीसीआई चुनावों के बाद कार्यभार संभालेगा. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए तीन पसंद ऋषभ पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं.’

ऋषभ पंत लगातार मिल रहे अहम मौकों को गंवा रहे हैं. ऋषभ पंत कई बार बेहूदा शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाते आ रहे हैं. पंत इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप में भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहे थे. अगर पंत का यह खराब प्रदर्शन जारी रहा तो सेलेक्टर्स नए विकल्पों की तलाश कर सकती है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

21 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago