देहरादून।। बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2019-20 के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम के ट्रायल प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू होगी। 3 एवं 4 सितंबर को खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा।
4, 5 और 6 सितंबर को सभी जिलों में जिला स्तरीय ट्रायल लिए जायेंगे। ट्रायल में 1 सितंबर 2000 के बाद पैदा हुए खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर पाएंगे। खिलाड़ियों को पंजीकरण के दौरान जन्म प्रमाण के लिए 2 साल पहले बना जन्म प्रमाण पत्र या हाईस्कूल प्रमाण पत्र या पासपोर्ट का प्रमाण प्रमाण लगाना आवश्यक है।
10वीं पास नहीं करने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और अंतिम शैक्षिक संस्थान का प्रधानाचार्य से प्रमाणित बोनाफाइट, अंतिम कक्षा की अंकतालिका या टीसी लगाना अनिवार्य है।
खिलाड़ियों को जिला स्तरीय ट्रायल के लिए पंजीकरण फॉर्म जिला यूनिटों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिला यूनिटें खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगी। इस संबंध में सभी जिला यूनिटों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…