कराटे

बिहार के 7 खिलाड़ियों को मिला DLCL का स्पान्सर्शिप।

पटना : बिहार के 7 खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्शिप मिला। खेल मंत्रालय बिहार सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था एचआरडीओ के सौजन्य से डीएलसीएल के द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग में बिहार के सात खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया जिसके लिए उन्हें स्पान्सर्शिप दिया गया।

स्पान्सर्शिप में सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट किट के साथ साथ सभी उपयुक्त उपकरण दिए गए। यह स्पान्सर्शिप अवार्ड मोईनुनहक़ क्रिकेट स्टेडियम (बाहरी परिसर) पटना में बतौर अतिथि श्री सौरभ चक्रवर्ती एवं एम॰पी॰ वर्मा के द्वारा दिया गया।

बिहार के इन सात खिलाड़ियों को मिला स्पॉन्सर्शिप

आकाश कुमार (कटिहार), आदित्या राज (अररिया), मो० तारीफ़ अंजुम (कटिहार), राहुल पांडेय (पटना), साहिल आनंद (पटना), अभिराज (बेगुसराय), भास्कर आनंद (पटना)। इन सभी खिलाड़ियों को फ़्री टूर के साथ साथ क्रिकेट खेलने के सभी समान दिए गए। इन्होंने डी॰एल॰सी॰एल॰ लीग में उम्दा प्रदर्शन कर यह मुक़ाम हासिल किया।

“आप भी पा सकते हैं यह मुक़ाम व स्पॉन्सर्शिप”

स्पॉन्सर्शिप पाने वाले सभी खिलाड़ियों को DLCL के द्वारा क्रिकेट किट के साथ साथ क्रिकेट खेलने का सभी सामान दिया जाएगा तथा कुछ खिलाड़ियों को उनके पढ़ाई एवं खेल का सभी खर्च DLCL व्यय करेगा, यानी अब इन सभी खिलाड़ियों का खेल तथा पढ़ाई सम्बंधित सभी खर्च DLCL देगा। इतना ही नही बल्कि आपको देश अथवा विदेश में क्रिकेट टूर पर बिल्कुल मुफ़्त में भेजा जाएगा जहां आप 3-5 मैच का सिरीज़ वहाँ के टीमों के साथ खेलेंगे।

डीएलसीएल का उद्देश्य*:

DLCL के संस्थापक श्री गणेश दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि अंडर 12, 14 , 16 और 19 उम्र के खिलाडियों को कोई स्पोंसर नहीं करता इसलिए DLCL ने यह कदम उठाया है कि इन खिलाडियों को भी स्पॉसरशिप मिले। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक सैकड़ों खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्शिप किया जा चुका है।

अधिक जानकारी के लिए 9718753188 या 01147243796 पर सम्पर्क भी कर सकते हैं। इक्षुक खिलाड़ी www.dlcl.in पर अपना निबंधन करा सकते है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago