पू.चम्पारण के साबिर खान का चयन RCB कैंप मे होने पर जिला संघ ने दी बधाई

मोतिहारी : पू.चम्पारण क्रिकेट एसोसिएशन से सम्बद्ध जिला के उदयीमान गेंदबाज सबीर खान(22वर्ष)का बुलावा आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु(आरसीबी) ने स्किल डेवलपमेंट कैम्प के लिए किया हैं।

बिहार के एक और खिलाड़ी अनुज राजकुमार(गोपालगंज) भी इस कैम्प के हिस्सा होंगे।ये दोनों खिलाड़ी 13 से 15 सितंबर तक मुंबई में आयोजित इस कैम्प में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया की इस सीजन आईपीएल ऑक्शन के लिए सबीर खान का नाम आने के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने कैम्प के लिए उन्हें बतौर तेज गेंदबाज आमंत्रित किया हैं।सबीर खान पूर्व में इंडिया ए टीम(U-19) का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा विगत आईपीएल सत्र उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने नेट गेंदबाज के तौर पर अनुबंधित किया था।चम्पारण के साथ-साथ पूरे सूबे के लिए यह चयन गर्व की बात हैं।

ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन सहित जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों,खेलप्रेमियों ने सबीर खान बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दिया हैं

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago