कुछ ही मिनटों में भारत और पाकिस्तान के बीच T-20 World Cup मैच के टिकट हुए सोल्ड आउट

भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच हमेशा ही रोमांचक होता है। दोनों ही देशों के फैंस अपनी-अपनी टीमों को बड़ी मात्रा में समर्थन देने के लिए मैदान में पहुँचते हैं और जमकर हौसलाफजाई करते हैं। हाल ही में सम्पन्न हुए एशिया कप में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए और एक-एक बार भारत और पाकिस्तान ने बाजी मारी।

इन दोनों टीमों के बीच अब मुकाबला 2022 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में देखने को मिलने वाला है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला ही मैच पाकिस्तान से है। यह मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा और इस मुकाबले के टिकट कुछ ही मिनटों में सोल्ड आउट हो गए हैं।अक्टूबर और नवंबर के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिए 500,000 से भी अधिक टिकट बिक चुके हैं।

आयोजनकर्ताओं ने 25 अगस्त को स्टैडिंग रूम के 4000 अतिरिक्त टिकट भी रिलीज किये थे और ये सभी टिकट भी कुछ ही मिनटों में बिक गए। इससे साफ़ पता चलता है कि फैंस के बीच IND PAK मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

हालाँकि अभी भी फैंस के पास 27 अक्टूबर को सिडनी में होने वाले डबल-हेडर को छोड़कर टूर्नामेंट के अन्य मैचों के टिकट खरीदने का मौका है। डबल-हेडर वाले मुकाबले में पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला भारत और ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीम से होगा।

आईसीसी हेड ऑफ इवेंट्स क्रिस टेटली ने कहा,

हम ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए टिकटों के तेजी से बिक्री होने से खुश हैं, जिसमें 500,000 से अधिक पहले ही बिक चुके हैं। एक महीने से भी अधिक समय के साथ उत्साह वास्तव में बढ़ रहा है और यह वर्ल्ड कप एक अपरिहार्य घटना होने के लिए तैयार है। अभी भी कुछ टिकट खरीदने के लिए उपलब्ध हैं, इसलिए फैंस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अभी भी उपलब्ध होने पर अपना टिकट सुरक्षित करें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago