कराटे

72वीं राष्ट्रीय सीनियर नेशनल ईस्ट जोन बास्केटबाल प्रतियोगिता में यूपी की जीत से शुरुआत

पटना : पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे 72वीं राष्ट्रीय सीनियर नेशनल ईस्ट जोन बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में ओड़िशा ने महिला वर्ग के मुकाबले में झारखण्ड को 53-14 से हराया।

इस मैच में झारखण्ड के लिए अनु उरांव ने 8 , ओड़िशा की लिबल ने 21 प्वाइंट हासिल किया। दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने उत्तराखंड को 47-19 से हराकर जीत के क्रम को जारी रखा है। यूपी की ओर से वैशाली व आनवी ने 9-9 प्वाइंट जबकि उत्तराखंड के लिए मुस्कान ने 5 प्वाइंट हासिल किए।

वही पुरुष वर्ग के मुकाबले में अंडमान निकोबार पर उत्तराखंड ने 61-25 से जीत दर्ज की विजेता टीम के लिए केसर ने 19 प्वाइंट हासिल किया। इससे पहले दिन के खेले गए मैच में यूपी की महिला-पुरूष वर्ग की टीमों ने जीत से आगाज किया। वहीं मेजबान महिला टीम को बंगाल के खिलाफ निराशा हाथ लगी।

दूसरे दिन के पहले मैच में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने झारखंड को 43-22 के अंतर से हराया। इस मैच में झारखंड की अलका ने 8, अंजलि ने 5 प्वाइंट जबकि उत्तर प्रदेश के लिए श्रुति ने 6, अश्विनी ने 6 व मेहक ने भी 6 प्वाइंट हासिल किए।

वहीं दूसरे मैच में मेजबान बिहार की महिला टीम पश्चिम बंगाल के खिलाफ मैच 71-50 के अंतर से गंवा बैठी। बंगाल की ओर से सुलोचना ने 13, रितु ने 17 प्वाइंट हासिल किए। वहीं बिहार के लिए सर्वाधिक 23 प्वाइंट वैष्णवी ने जबकि निभया राज ने 11 प्वाइंट लिए। तो तीसरे मैच में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने झारखंड को 65-41 से जबकि वेस्ट बंगाल ने अंडमान निकोबार पर 53-20 से और दिन के अंतिम मैच में यूपी ने ओड़िशा को 56-36 के अंतर से हराया। समाचार लिखे जाने तक दिन के दूसरे सत्र का मैच झारखंड बनाम ओड़िशा की महिला टीम को के बीच खेला जा रहा है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

16 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago