कराटे

72वीं राष्ट्रीय सीनियर नेशनल ईस्ट जोन महिला-पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्टूबर से

पटना : भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के द्वारा बास्केटबॉल एसोसिएशन आॅफ बिहार के तत्वावधान में 72वीं राष्ट्रीय सीनियर नेशनल ईस्ट जोन महिला-पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक पटना में होने जा रहा है। इस बात की जानकारी गुरुवार को दानापुर, सगुना खगौल रोड स्थित द ऑरगेनो रिसॉर्ट में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन सचिव विनय कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि राजधानी के पाटलीपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स स्थित बॉस्केटबॉल कोर्ट पर होने वाले इस प्रतियोगिता में बिहार समेत, अंडमान निकोबार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओड़िशा व झारखंड की टीमों के करीब 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। टीमों में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी विशेष भृगवंशी के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय ​कोच व रेफरी होंगे। आयोजन सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जाएंगी। खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के हॉस्टल में ही की गई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित की गई है।

वहीं उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 14 अक्टूबर की शाम 4 बजे से जबकि समापन सह पुरस्कार वितरण 17 अक्टूबर की शाम चार बजे संपन्न होगा। प्रतियोगिता के उद्घघाटन के लिए बतौर मुख्य अतिथि सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आमंत्रित किया गया है। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, कला संस्कृति व युवा कल्याण मंत्री जितेंद्र राय, अशोक चौधरी, मंत्री बिहार सरकार होंगे।

साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार सिंह, निदेशक पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार, भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष अशोक साहू,व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण होंगे। साथ ही प्रतियोगिता में टेक्निकल डायरेक्टर सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी अनूपम शर्मा, झारखंड बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह संग सभी प्रतिभागी राज्य संघों के अध्यक्ष व सचिव शिरकत कर रहे हैं।

वहीं इस प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक द ऑरगेनो रिसॉर्ट की निदेशिका रेखा कुमारी ने बताया कि अतिथि खिलाड़ियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार सिंह, निदेशक पंचायती राज विभाग, आयोजन अध्यक्ष दिलीप कुमार के अलावा आयोजन समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

8 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

16 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago