सारण : सारण जिला कबड्डी संघ द्वारा 48वीं जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एक सलेक्शन प्रतियोगिता सी.पी.एस स्कूल के प्रांगण में मैट पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ हरेंद्र सिंह के संरक्षण में खेल को आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह साथ में संघ के उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
कोषाध्यक्ष सभापति बैठा संयुक्त सचिव पंकज कश्यप द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन हेतु खेल मैदान में उपस्थित थे सारन जिला के सैकड़ों खिलाड़ी ने इस सलेक्शन प्रतियोगिता में भाग लिया, इस प्रतियोगिता के सेलेक्ट खिलाड़ी 48 जूनियर प्रतियोगिता में दिनांक 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 22 तक गोपालगंज में भाग लेंगे, कबड्डी प्रतियोगिता में सारण, वैशाली, सीवान और गोपालगंज टीम भाग लेगी।
इस जोनल कब्बडी प्रतियोगिता में जो टीम विजई होगा वह टीम बिहार राज्य जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेगा। सारण जिला से जूनियर कबड्डी टीम के लिए निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया।प्रिंस कुमार, अनिकेत कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, अंसराज, कुंदन कुमार मोनू कुमार, आशुतोष कुमार ,प्रिंस कुमार, धीरज कुमार, सेतु कुमार उपरोक्त सभी खिलाड़ियों का चयन पंकज कुमार कश्यप रामानुज कुमार और शिकू कश्यप,मयंक भदोरिया द्वारा किया गया।
इसके साथ ही कबड्डी संघ के सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल खेलने गुरुमंत्र दिया और कहा कि आप लोग जोनल कब्बडी प्रतियोगिता में जीत कर आइए और अपने जिले का नाम रोशन कीजिए।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…