कराटे

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 29 रनो से हराया।

इंदौर : आज बिहार का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दूसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश के साथ खेला गया जिसमे बिहार टीम को 29 रनो से हार का सामना करना पड़ा। बिहार के लिए सबसे अधिक रन शकिबुल गनी ने 48 रन बनाये हालांकि गनी अर्धशतक से चूक गए।

टॉस जीतकर बिहार की टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हो सकता है की कप्तान आशुतोष अमन ने सोचा हो की पिछला मुकाबला नागालैंड के ख़िलाफ़ चेस करते हुए 6 विकेट से दर्ज की थी इसलिए लेकिन वह भूल गए होंगे नागालैंड और हिमाचल प्रदेश की टीमों में काफी अंतर् है। नागालैंड की टीम का फील्डिंग उस दिन निचले स्तर का दिखा था पर हिमांचल प्रदेश की टीम किसी भी टूर्नामेंट के लिए दावेदार टीम मानी जाती है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम एसएल वर्मा के 50 रन,एपी विशिष्ट के 35 रन,पीएस चोपड़ा के 32 रन और राघव धवन के नाबाद 23 रनो के मदद से निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बनाया। गेंदबाजी में में बिहार के ए राज और आशुतोष अमन को दो -दो विकेट ,अभिजीत,हर्षविक्रम और प्रताप को एक एक विकेट मिला।

जबाब में उतरी बिहार की टीम बिपिन सौरभ के 40 रन,शकिबुल गनी के 48 रन ,पियूष सिंह के 24 रन के मदद से निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर टीम 150 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में हिमाचल के वैभव अरोरा तीन विकेट,एमजे डागर दो विकेट झटके।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

6 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

14 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago