लातेहार। लातेहार प्रीमियर लीग मैच लातेहार जांबाज़ ताथा लातेहार सुपरकिंग के बीच खेला गया । जहां लातेहार सुपरकिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए । जिसमे गौरव पाल ने 17 , बिष्णु मेहरुर 23 ताथा अभिजीत सिंह ने 12 रनो का योगदान दिया । वही लातेहार जांबाज़ की ओर से अकाश कुमार महतो 3 ताथा अंकित गौरव ने 2 विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार जांबाज़ ने 15 ओवर में ही 47 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गई । जिसमें कप्तान श्रवण माहलि ने 30 रन का योगदान दिया । लातेहार सुपरकिंग के अकाश कुमार सिन्हा 3 ताथा गौरव पाल ने 2 विकेट लेने में सफल रहे । मेन ऑफ़ द मैच लातेहार सुपरकिंग के आकाश कुमार सिन्हा को चुना गया । मैच के अंपायर प्रियांशु चौबे ताथा उज्ज्वल सिंह थे जबकि स्कोरिंग शहील कुमार ने किया ।
वही दूसरा मैच लातेहार रॉयल्स ताथा लातेहार बुल्स के बीच खेला गया । जहां लातेहार रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी । जिसमें न्यूटन आनंद , शुभम कुमार ताथा अमित मिश्रा ने 26-26 रन का योगदान दिया । लातेहार बुल्स की ओर से राजन उरांव 3 ताथा शिवांश राठौर ने 2 विकेट चटकाए ।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार बुल्स ने 12 ओवरों में ही 34 रन पर ही पूरी टीम ढेर हो गई । लातेहार बुल्स के किसी खिलाड़ी ने दहाई अंक को नहीं छुवा । लातेहार रॉयल्स की ओर से राजीव उरांव 4 , अमित मिश्रा 3 ताथा सचिन कुमार ने 2 विकेट चटकाए । वही मेन ऑफ़ द मैच लातेहार बुल्स के अमित मिश्रा को चुना गया । मैच के अंपायर जयदेव ताथा राजा बाबू थे जबकि स्कोरिंग रौनक दुबे ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , जितेंद्र कुमार , प्रतीक आनंद , मो कामरान समेत सैकड़ों दर्शक ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…