कुमार शान के हरफनमौला प्रदर्शन से एसपीसीए की शानदार जीत।

पटना। पटना सिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी पटना और वाईएसी क्रिकेट एकेडमी पटना सिटी के बीच अभ्यास मैच खेला गया।

जिसमें सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमार शान की धुआंधार बल्लेबाजी 17 चौके के सहारे 78 रनों की विध्वंसक पारी के बाद सौरभ कुमार के 30 रन और रोहित शर्मा के नाबाद 24 रनों की उपयोगी पारी के सहारे निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 236 रन का स्कोर खड़ा किया और वाईएसी के सामने जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य रखा।पटना सिटी के गेंदबाज सोनू ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि दिव्यांशु ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में कामयाब रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना सिटी वाईएसी की टीम ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के हरफनमौला खिलाड़ी टर्नमेटर कुमार शान 32/04 के सामने 29 ओवर में 185 पर सिमट गई। जिसमें बल्लेबाज चंदन ने 37 रन, अमित कुमार ने 23 और रोशन कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया।जबकि सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के शेष गेंदबाज अंकित, मोहित, मंतोष और आकाश को एक-एक सफलता हाथ लगी।कुमार शान को 78 रन की विध्वंसक पारी के बाद घातक गेंदबाजी कर 4 विकेट हासिल करने वाले शानदार हरफनमौला खिलाड़ी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago