सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में बिहार को मिली पहली जीत,अरुणाचल प्रदेश को 62 रनो से हराया

पटना। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर वीमेंस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 62 रन से पराजित किया। ग्रुप बी में खेल रही बिहार टीम ने अबतक तीन मैच खेले हैं जिसमें से 1 में जीत मिली है और एक में हार और एक मैच रद्द हुआ है। बिहार के तीन मैचों में कुल 6 अंक हैं।

जीत पर चार अंक और बराबरी या रद्द होने पर दो अंक मिलते हैं। बिहार का अगला मुकाबला तमिलनाडु से 16 अक्टूबर को होगा।गुवाहाटी के आमिनगांव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 128 रन बनाये। बिहार की ओर से प्रगति सिंह ने 16, प्रीति ने 24, कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 13, कोमल पी कुमारी ने 7,विशालाक्षी ने नाबाद 27, निक्की कुमारी ने 17 रन बनाये। अतिरिक्त से 22 रन बने।
अरुणाचल प्रदेश की ओर से नवाम यापू ने 19 रन देकर 1, एस लिगू ने 18 रन देकर 1, लैसी ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में अरुणाचल प्रदेश के बैटर बिहार के कप्तान अपूर्वा कुमारी (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे नहीं चल पाये और निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 66 रन बना पाये।अरुणाचल प्रदेश की ओर से माई मेख ने 16, अभि ने 15,इला खान ने 10, नवाम यापू ने 10 रन बनाये।बिहार की ओर अंशु अपूर्वा ने 16 रन देकर 1, रचना कुमारी ने 14 रन देकर 1, अपूर्वा कुमारी ने 8 रन देकर चार और तेजस्वी ने 11 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago