Loading Now
×

गोपालगंज के अंडर-25 एवं सीनियर खिलाड़ियों का ट्रायल 19-20 अगस्त को जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी में

गोपालगंज 14 अगस्त: गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आगामी 19-20 अगस्त को अंडर-25 एवं सीनियर टीम का चयन ट्रायल सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाना है।

जीडीसीए के सचिव कुमार वंश गिरी ने खेलबिहार को बताया कि ईच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र एवं दो स्व-हस्ताक्षरित फोटो साथ में लेकर जेनेक्स क्रिकेट एकेडमी गोपालगंज के ग्राउंड पर सुबह सात बजे रिपोर्ट करेंगे। यह ट्रायल पूरी तरह से कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए लिया जायेगा।

इससे पहले गोपालगंज जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-16 और अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल आयोजित कर दोनों वर्गो से 28 -28 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है और प्रत्येक आयु वर्ग के खिलाड़ियों की दो टीम बनाई जा रही है।  19-20 अगस्त को होने वाले ट्रायल में खिलाडी मास्क जरूर लगाएं और सेनेटाइजर अपने पास रखेंगे। ट्रायल से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाडी संपर्क कर सकते है 8800879735,9939862801

Previous post

यूपी क्रिकेट: अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन पर अंडर-19 ट्रायल में धांधली का लगाया गया आरोप

Next post

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न,आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Post Comment