Loading Now
×

रितेश मेमोरियल क्रिकेट लीग में मधु स्थली पब्लिक स्कूल व बेथेल मिशन गोड्डा जीता

गोड्डा 31 अक्टूबर: जिला क्रिकेट संघ गोड्डा के तत्वाधान में आयोजित रितेश मेमोरियल  क्रिकेट लीग में आज  खेले गये।
पहले मैच में गत वर्ष की चैंपियन मधु स्थली पब्लिक स्कूल ने जूनियर क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर एकेडमी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 101 रन बनाए ।इसके जबाब में उतरी मधु स्थली की टीम 17.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 103 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।।
दूसरे मैच में बेथेल मिशन गोड्डा ने संत थॉमस गोविंदपुर,महागामा को 6 विकेट से पराजित किया। पहले खेलते हुए संत थॉमस की टीम 79 रन बनाकर ढेर हो गई।जबाब में बेथेल मिशन की टीम सिर्फ 11.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।।इस अवसर पर कुमार ऋषिकांत,सचिन कुमार,सूरज कुमार,नीरज सिंह,नीकु,तौसीफ,सुमित उपश्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment