Loading Now
×

रक्तदान शिविर को लेकर देवघर जिला क्रिकेट संघ की बैठक संपन्न

देवघर : जिला क्रिकेट संघ देवघर के द्वारा 11 अगस्त को सावन आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की अंतिम रूपरेखा देने के लिए क्रिकेट संघ के ऑफिस में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला क्रिकेट संघ के सचिव महोदय विजय झा ने किया।

बैठक में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने, रक्तदाताओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शिविर को व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

IMG-20260501-WA0009 रक्तदान शिविर को लेकर देवघर जिला क्रिकेट संघ की बैठक संपन्न

बैठक मैं बिरेंद्र सिंह, अतिकुर रहमान ,राजेश कुमार, आलोक राजहंस, नीरज सिन्हा, इफ्तेखार शेख, संजय मालवीय, सनी सानियाल ,तरुण कुमार , अभिषेक आनंद, उपस्थित रहे। आइए, रक्तदान करें और जीवन बचाने में अपना योगदान दें। आपका रक्तदान, किसी के लिए जीवनदान बन सकता है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 2 = ?