Loading Now
×

देवघर जिला क्रिकेट संघ के नये कार्यकारिणी चुनाव एवं गठन पर बैठक में चर्चा एवं तिथि की घोषणा ।

देवघर : स्थानीय कमल कांत नरौने स्टेडियम देवघर स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में देवघर जिला क्रिकेट संघ की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संघ के सचिव बिजय झा की अध्यक्षता में जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी के पुनर्गठन के लिये आगामी दिनों में कराये जाने वाले चुनाव को लेकर उपस्थित सदस्यों के बीच गहन परिचर्चा की गई।

चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद इसके तिथियों को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और तय हुआ की पूरी चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी पारदर्शिता से कराया जायेगा।

बैठक में तय किये गये कार्यक्रम निम्नानुसार हैं –

1. चुनाव प्रपत्र वितरण : 21 एवं 22 जुलाई, 2026 शाम 06:00 बज़े तक।

2. चुनाव नामांकन प्रपत्र जमा की अंतिम तिथि/समय : 23 जुलाई, 2026 शाम 06:00 बज़े तक।

3. नामांकन वापसी की तिथि/समय : 24 जुलाई,2026 शाम 04:00बज़े तक

4. नामांकन प्रपत्र जाँच :- 24जुलाई, 2026 शाम 04:00 बज़े से शाम 06:00 बज़े तक।

4. चुनाव (मतदान) की तिथि/समय : 26जुलाई 2026(रविवार) शाम 04:00 बज़े तक।

5. मतगणना एवं परिणाम घोषणा की तिथि/समय : 26जुलाई, 2026 शाम 06:00 बज़े।

6. एनुअल जनरल मीटिंग (A.G.M) : – 26 जुलाई, 2026 चुनाव परिणाम घोषणा के पश्चात (06:30 शाम )।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मतदान अधिकारी के रूप में देवघर शहर के प्रसिद्ध अधिवक्ता श्री राजकुमार शर्मा होंगे साथ ही झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के ऒर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक के देखरेख में पूरे चुनाव संपन्न किये जायेंगे।

आज की इस बैठक में सचिव विजय झा के अलावा मन्ना सिंह, ज्ञान प्रकाश, अनिल झा इफ्तिखार शेख,अतिकुर रहमान, अमरेंद्र कुमार, मिंटू सिंह, रंजन कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश दुबे एवं आलोक राजहंस उपस्थित थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 8 = ?