Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी ट्रायल के लिए गया के खिलाडियों की चयनित लिस्ट जारी, कल करना है रिपोर्ट

गया 21 दिसंबर: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा कल से मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना में रणजी ट्रॉफी का ट्रायल शुरू होने जा रहा है .इस ट्रायल से चयनित खिलाडियों का कैंप लगेगा जिसके बाद बिहार रणजी टीम की घोषणा की जाएगी .इस ट्रायल में भाग लेने वाले गया जिले के खिलाडियों की लिस्ट जारी हो चुकी है .

गया जिला क्रिकेट संघ के चेयरमैन मास्टर पुलाष्कार के अनुसार पांच नए खिलाड़ी व चार स्टेट खिलाडियों को गया के टीम के ओर से ट्रायल में भाग लेने के लिए भेजा गया है जो कल मोइनुल हक़ स्टेडियम पटना में ट्रायल देंगे .खिलाडियों को सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा .

चयनित खिलाडियों के नाम;-

  • गौरव कुमार,
  • कुश प्रताप,
  • राजू पाण्डेय,
  • रोहित कुमार
  • त्रिपाठी,मुकेश कुमार

स्टेट खिलाड़ी:-

  • आशुतोष अमन,
  • मंगल महरूर,
  • निक्कू कुमार,
  • मोहित कुमार

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment