Loading Now
×

गढ़पुरा को हराकर बरौनी क्रिकेट क्लब बेगूसराय सीनियर जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में।

बेगूसराय 4 जनवरी : बेगूसराय सिनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग स्वर्गीय अखिलेश्वर कुमार, स्वर्गीय डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा, स्वर्गीय विमल चंद्र कुमार की स्मृति में रूबन कप जिला क्रिकेट लीग का 12 वे दिन का मुकाबला गांधी स्टेडियम में दुसरा क्वार्टर फाइनल का मुकाबला बरौनी क्रिकेट क्लब बरौनी बनाम गढ़पुरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 205 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन सरवन में 65 रन और मोहम्मद अनवारूल ने 37 रनों का योगदान दिया गढ़पुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट मोहम्मद इम्तियाज और गजला ने दो-दो विकेट झटके।

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की टीम 39.4 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई गढ़पुरा की ओर से सर्वाधिक रन संदीप ने 35 और मोहम्मद इम्तियाज ने 20 रन बनाए वही बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अतुल प्रकाश ने 3 विकेट और सौरव ने दो विकेट झटके।

शानदार गेंदबाजी करने के लिए अतुल प्रकाश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन राजीव रंजन कक्कू मनीष कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा प्रदान किया गया गया

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव रंजन कक्कू निर्णायक की भूमिका में दीपक कुमार मनोज कुमार वही स्कोरर के रूप में राम कुमार और सानू कुमार मौजूद थे रणवीर कुमार निराला कुमार मो इमरान राजीव कुमार शोभित कुमार प्रेम रंजन पाठक मौजूद थे मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि कल से बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग रूबन कप का कोई भी मैच नहीं खेला जाएगा आगे मैच की तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 + 4 = ?