Loading Now
×

बेगूसराय जिला लीग: बरौनी क्रिकेट क्लब एवं श्री कृष्ण नगर क्रिकेट क्लब की टीम विजयी

बेगूसराय 21 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के मुकाबले में श्री कृष्ण नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने गढ़पुरा को 5 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की टीम है निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए गढ़पुरा क्रिकेट क्लब की ओर से पंकज ने 49 और संदीप कुमार ने 38 रनों का योगदान दिया वही श्री कृष्ण नगर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने तीन, अभिषेक और सौरभ ने एक-एक विकेट झटके।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्री कृष्ण नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 29 वेओवर में प्राप्त कर लिया श्रीकृष्ण सिंह नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन प्रतीक ने 40 और अभिषेक ने 38 रनों का योगदान दिया गढ़पुरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभीराज दत और मनीष ने एक-एक विकेट झटके। शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए प्रियांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का खिताब बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन के द्वारा प्रियांशु को दिया गया।

जिला अंडर 19 लीग के दुसरे मुकाबले में बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने तेघरा को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तेघरा की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 27.5 ओवर में 154 रन बनाकर ऑल आउट हो गई तेघरा की ओर से सर्वाधिक रन विश्वजीत ने 64 और अंकित ने 45 रन का योगदान दिया, बरौनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकित ने 4 विकेट और अनवारूल और सनी ने 2-2 विकेट झटके।

दुसरे पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की लक्ष्य को 27 ओवर में 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया बरौनी की ओर से सर्वाधिक रन आलोक ने 31 और सनी ने 25 रन बनाएं तेघरा की ओर से सर्वाधिक विकेट अंकित ने 4विकेट और मानव ने 3 विकेट झटके शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए अंकित को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैंने द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment