Loading Now
×

सेंट्रल जोन : हेमन ट्रॉफी में समस्तीपुर ने सुपौल को 59 रनों से पराजित किया।

बेगूसराय: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम बेगूसराय में आयोजित हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज दूसरा लीग मैच समस्तीपुर और सुपौल के बीच खेला गया।

जिसका विधिवत उद्घाटन बेगूसराय के ओएसडी सच्चिदानंद सुमन जिला के खेल पदाधिकारी निशांत कुमार भाजपा नेता दीपक शर्मा कृष्ण मोहन पप्पू जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन राजीव रंजन कक्कू धर्मेंद्र कुमार राजेश सिंह मृत्युंजय कुमार वीरेश प्रेम रंजन पाठक रणवीर कुमार ने संयुक्त रूप से परिचय प्राप्त कर किया।

आज के मुकाबला में समस्तीपुर के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर के मैच में समस्तीपुर की टीम 9 विकेट खोकर 294 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से राम सुरेश ने 88 रन बनाए मो आलम ने 88 रन बनाए और हिमांशु ने 40 रनों का योगदान किया और सुपौल की ओर से वीरेंद्र कुमार सिंह ने 4 विकेट मो इजहार 2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी सुपौल की टीम 45 में ओवर में सुपौल की टीम 235 रन पर सिमट गई सुपौल की ओर से राजेश सिंह ने शानदार 52 गेंद में 88 रन बनाए और मिंसु में 36 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से आदर्श ने 3 विकेट सुमन 2 विकेट और कुणाल ने 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत समस्तीपुर ने सुपौल को 59 रनों से पराजित किया और वही समस्तीपुर के राम सुरेश को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया.

इस अवसर पर विशेष के ऑब्जर्वर अजय सिंह पैनल के अंपायर वेद प्रकाश सचिन थे स्कोरर राहुल और सुमित थे मृत्युंजय कुमार वीडियोस ने बताया कि कल का तीसरा लीग मैच सुपौल और खगरिया के बीच खेला जाएगा

Previous post

वैशाली जिला क्रिकेट संघ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले सकीबुल गनी को किया सम्मानित

Next post

मधुबनी हेमन ट्रॉफी टीम को जिला क्रिकेट संघ ने भेंट किए जर्सी, सुबीर चंद्र मिश्रा हुए जिला संघ से बाहर

Post Comment