Loading Now
×

सेंट्रल ज़ोन: हेमन ट्रॉफी में खगरिया के विश्वजीत गोपाला का शानदार शतक,

बेगूसराय: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बेगूसराय में आयोजित हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला खगरिया और सुपौल के बीच खेला गया ।

खगरिया के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में विशाल स्कोर 404 रन बनाया खगरिया की ओर से विश्वजीत गोपाला ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शानदार 102 रन बनाए और वही राहुल सिंह ने 90 रन बनाए और प्रतीक वत्स ने 72 रनों का योगदान किया वही सुपौल की ओर से वीरेंद्र कुमार सिंह ने 3 विकेट प्राप्त किया कमलउद्दीन ने 3 विकेट प्राप्त किए।

इसके जवाब में उतरी सुपौल की टीम 44 ओवर में 348 रन पर सिमट गई सुपौल की ओर से जयचंद ने 72 रन बनाए राजेश सिंह ने 73 रन बनाए गौरव कुमार ने 62 रन बनाए अंकित ने 49 रन बनाए और वही खगरिया की ओर से देवराज पंडित 2 विकेट सचिन तोमर 2 विकेट प्राप्त किया कुंदन निषाद ने 3 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत खगरिया ने सुपौल को 7 रनों से पराजित किया ।

आज के मैन ऑफ द मैच खगरिया जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन सचिव कृष्ण मृत्युंजय कुमार वीरेश राजीव रंजन कक्कू जुगल किशोर प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से विश्वजीत गोपाला को प्रदान किया।

इस अवसर पर ऑब्जर्वर अजय सिंह बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार वेद प्रकाश स्कोरर सुमित कुमार और राहुल कुमार थे मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि कल का मुकाबला बेगूसराय और सुपौल के बीच खेला जाएगा

Post Comment