अंतर स्कूल अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में बालिका विद्यामंदिर झरिया विजयी
धनबाद : पल्लवी कुमारी की शानदार गेंदबाजी की मदद से बालिका विद्यामंदिर झरिया ने मंगलवार को अंतर स्कूल अंडर-19 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली पब्लिक स्कूल को दस विकेट से हरा दिया।
सीसीडब्ल्यू मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम 8.5 ओवर में 30 रन पर आउट हो गई। पल्लवी कुमारी ने आठ रन पर छह और चंद्रिमा घोषाल ने 15 पर तीन विकेट लिए। दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से रिद्धिमा मिश्रा ने चार रन जोड़े। बाद में बालिका विद्यामंदिरने सीमा गोराई के नाबाद 12 और चंद्रिमा घोषाल के नाबाद नौ रन की मदद से बिना किसी नुकसान के जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिए।
इसके पहले धनबाद बार एसोसिएशन व होटल एंड रेस्टोरेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सहाय ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया और टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव बिनय कुमार सिंह, दिवेन तिवारी, अरविंद महता, अन्नपूर्णा सिंह, सुनील कुमार, सूरज मिश्रा, पंकज पांडेय व अन्य उपस्थित थे।
Share News:



Post Comment