Loading Now
×

इसीडीसीए की कमिटि ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में लिए गए कई निर्णय

मोतिहारी : एसोसिएशन(इसीडीसीए) के कमिटि ऑफ मैनेजमेंट की एक महत्वपूर्ण बैठक इसीडीसीए कार्यालय(स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी) में हुई।इसीडीसीए अध्यक्ष आकर्षण आदित्व की अनुपस्थिति में सचिव रवि राज ने बैठक की अध्यक्षता किया।

बैठक में क्रिकेट सत्र-2024-25 में क्रिकेट क्रियान्वयन के आलोक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमे यह तय कर दिया गया कि सभी क्रिकेट क्लब्स अनिवार्य रूप से 25 नवंबर तक अपना पंजीयन निश्चित रूप से करा लेंगे।सचिव श्री राज ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 को एजीएम(इसीडीसीए) की बैठक होंगी।

सत्र:-2024-25 के लिए क्रिकेट लीग का शुभारंभ 8 दिसंबर से होगा।इस बार का जिला क्रिकेट लीग का नामकरण इसीडीसीए के पूर्व सचिव सत्यदेव प्रसाद चौधरी के नाम पर किया जाएगा।

मौके पर सचिव रवि राज के अलावे संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, क्लब प्रतिनिधि अय्याज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी की उपस्थिति रही।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment