Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग स्टार ने नेशनल क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

  • शानदार बल्लेबाजी कर राइजिंग स्टार के कैप्टन शिवम झा बने मैन ऑफ द मैच (66 रन, 31 गेंद, 9 चौके, 4 छक्के)

शिवहर : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2024-25 सिनियर डिविजन के सातवें मुकाबले में आज टॉस जीतकर नेशनल क्रिकेट क्लब के कैप्टन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।

टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.2 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 120 रनों का एक छोटा लक्ष्य दिया । टीम की तरफ से ओपनर बल्लेबाज अमन ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हेमंत ने 4, राधेश्याम ने 3, अतुल्य ने 2 और संजय ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के कैप्टन सह ओपनर बल्लेबाज शिवम झा और आकाश सिंह ने शानदार शतकीय साझेदारी करते हुए सातवें ओवर में हीं 114 रन बना डाले, जिसमें आकाश ने 3 छक्के और 6 चौके की मदद से मात्र 16 गेंदों में 44 रन और शिवम झा ने 31 गेंदों में 4 छक्के और 9 चौके की मदद से 66 रनों का योगदान दिया। आकाश के विकेट गिरने के बाद शिवम झा और अतुल्य ने मिलकर 8वें ओवर में हीं लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और आज के अपने ग्रुप के पहले मैच को 9 विकेट से जीत लिया ।

अंपायर संजय श्रीवास्तव द्वारा आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग स्टार के बल्लेबाज शिवम झा (66 रन, 31 गेंद ,9 चौके,4 छक्के) को दिया गया ।

कल लीग का 8वां मुकाबला न्यू स्टार क्रिकेट क्लब और द लॉयन वारियर्स के बीच में खेला जाएगा ।आज के मैच में अंपायरिंग संजय श्रीवास्तव और शत्रुधन कुमार द्वारा की गयी । ऑनलाइन स्कोरिंग पुष्प शेखर द्वारा किया गया ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment