Loading Now
×

सिवान क्रिकेट सीनियर लीग में स्पोर्ट्स क्लब ने फरहान क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया।

सिवान : मौलाना मजहरूल हक जिला क्रिकेट लीग सिवान (सीनियर डिवीजन )का मैरवा में आज 23/12/24 को स्पॉट्स क्लब बनाम फरहान क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया ।

टॉस फरहान ने जीता और बैटिंग करने का फैसला किया। फरहान एकेडमी ने 30 ओवर के मैच में मात्र 83 रन बना कर ऑल आउट हो गई । फरहान के तरफ़ से सबसे ज्यादा आरुष ने 14 रन बनाये। स्पोर्ट्स के तरफ से यश , प्रिंस, शशि नंदन ने क्रमशः 2-2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स क्लब ने 20 ओवर में 4 विकेट खो कर 84 बना लिये, रिजजू खान सिंह ने 31 रन बनाएं। रिजजू खान को मैन ऑफ द मैच दिया गया ।निर्णायक के भूमिका में सिवान संघ के अंपायर राकेश कुमार सोनू और आर्यन कुमार सिंह थे। कल का मैच दानिश क्रिकेट एकेडमी बनाम ज़िरादेई क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment