भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब 6 विकेट से विजयी
भोजपुर : जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन में आज राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बनाम हाईटेक क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में शुरू हुआ|
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाईटेक क्रिकेट क्लब ने 22 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 73 रन बनाए |हाईटेक क्रिकेट क्लब की तरफ से कार्तिक पटेल ने 31 रन और देव कुमार ने 12 रनों का योगदान किया |इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु तथा आतिश में तीन-तीन विकेट लिया |अमृत एवं आर्यन को दो-दो विकेट मिला|

73 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब बने चार विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया |राइजिंग स्टार की तरफ से ऋतुराज ने सर्वाधिक नाबाद24 रन ,आतिश यादव ने 20 रन और राजीव कुमार ने नाबाद 11 रनों का योगदान किया| हाईटेक क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुड्डू ने तीन विकेट और अनुराग ने एक विकेट लिया |
इस प्रकार राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया |आज के मैच के निर्णायक अवनीश एवं पुष्पेंद्र थे ,स्कोरिंग सनी ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजक आकाश कुमार ,कुमार विजय, सीनियर खिलाड़ी वरुण राज, विपुल ,सागर तिवारी, रोहित एवं विभिन्न खेलों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे|
कल का मैच जूनियर डिवीजन में तेघरा क्रिकेट क्लब बनाम भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी|



Post Comment