Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग: निक्कू के तूफानी शतक से नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब जीता

मधेपुरा : आज 13वा लीग मैच घुरगांव क्रिकेट क्लब और नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें घुरगांव क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी घुरगांव की टीम ने 25 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 146 रन बनाए , घुरगांव क्रिकेट क्लब की ओर से गोतम 21 रन और सलेश 34 रन,करनभूषण 24 रन बनाए। नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से प्रशांत 3 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब की टीम ने 9 ओवर में बिना विकेट खोकर 150 रन बना लिए , नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब की ओर से निक्कू ने शानदार 113, रन 39 गेंद में बनाए और अमृत ने 18 गेंद में 30 रन योगदान दिया , इस तरह से नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 विकेट से इस मैच को जीता।

आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच जेपीसीसी क्रिकेट क्लब बनाम अजहर एलेवन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप,पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद, आलोक कुमार एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment