Loading Now
×

सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज ,उद्धघाटन मुकाबले में रीगा ने मेजरगंज को हराया।

सीतामढ़ी : 25वा जिला स्तरीय क्रिकेट लीग 2024-25 का आयोजन प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज जिसके उद्घाटन समारोह में संसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित एस डी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश, विशिष्ठ अतिथि रामकृष्ण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सी ई ओ श्याम किशोर प्रसाद प्रायोजक उर्मिला देवी सदानंद के डायरेक्टर पंकज रमन,अखिलेश कुमार बैजू पटेल पंकज कुमार सिंह,संयोजक विवेक मिश्रा उपस्थित थे ।

वही आज का पहला मैच रीगा बनाम मेजरगंज के बीच खेला गया । मेजरगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई । मेजरगंज की तरफ रूपेश कुमार 24 तथा रविशंकर कुमार 20 रनों का योगदान दिया । रीगा की तरफ गेंदबाजी करते हुए माधव सिंह 4,राजेश,विपुल और कौशल ने 2-2 विकेट लिए ।

वही जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रीगा की टीम महज 22 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया । रीगा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मृत्युंजय ने 54 तथा चंदन ने 43 रनों का योगदान दिया । मेजरगंज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने 2 तथा सौरभ ने 1 विकी प्राप्त किया । वही इस मैच को रीगा ने 7 विकेट से जीत लिए । वही इस मैच के मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार रीगा के माधव सिंह को दिया गया । इस मैच के स्कोरर अंकेश कुमार अंपायर अक्षय तथा राजू राउत मौजूद थे । कल का मैच जो कि डी सी सी बनाम राइजिंग स्टार के बीच खेला जाएगा ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन लीग में स्टूडेंट 11 ब्लू ने c.a.b.को 110 रनों से हराया

Next post

राघव प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्जुना क्रिकेट क्लब ने बेतिया क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।

Post Comment