मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से हराया।
मधेपुरा : आज 18वा लीग मैच अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब और यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें अजहर इलेवन क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी अजहर इलेवन की टीम ने 25 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 64 रन बनाए , अजहर इलेवन क्रिकेट क्लब की ओर से भास्कर 24 रन और अब्दुल्ला 16 रन ,अक्षत 11,रन बनाए।यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से उज्वल 5 विकेट, कुलदीप 3 विकेट,सुबोध 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 4.3 ओवर में बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए ,यंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से रविरंजन ने 51 रन और राजा ने 17 रन का योगदान दिया ।इस तरह से यंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 विकेट से इस मैच को जीता।
आज का निर्णायक भूमिका में अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता थे,स्कोर के रूप में विसनाथ थे।सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि कल का मैच बीएन मंडल स्पोर्ट्स एकेडमी क्रिकेट क्लब बनाम नेहालपट्टी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप,पूर्व संयुक्त सचिव संजीव कुमार बंटू,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर टुनटुन,पूर्व सचिव अमित कुमार आनद, आलोक कुमार एवं सभी खिलाड़ीगण मौजूद थे।



Post Comment