BCA Senior Onday : पूर्णिया ने अररिया को 5 विकेट से हराया
पूर्णिया: विद्या विहार विद्यालय परिसर के स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोशिएशन द्वारा प्रायोजित इंटर डिस्ट्रिक सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सीमांचल जोन का पांचवां मुकाबला अररिया और पूर्णिया के बीच खेला गया जिसमें पूर्णिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज किया।
टॉस अररिया टीम के कप्तान श्रवण ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अररिया की टीम ने बल्लेबाज आदित्य के 75,आदर्श के 42,मो मुस्तफा के 38 राजा के 37 एवं उज्ज्वल के 25 रनों की उपयोगी पारी के बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 244 रन बनाते हुए पूर्णिया को 245 रनों का लक्ष्य दिया। पूर्णिया की तरफ से गेंदबाजी में वाचस्पति,अनुरंजन और आमिर ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

वहीं पूर्णिया की शुरुआत लाजबाव रही एवं दोनों ओपनर बल्लेबाजों के टीम को शानदार और तेज शुरुआत दिया दोनों ओपनर भास्कर दुबे एवं शिशिर साकेत ने शानदार अर्धशतक जमाया भास्कर जहां 94 रन बनाकर आउट हुए वहीं शिशिर 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे इसके बाद कप्तान अभिषेक चौधरी के नाबाद 34 रन एवं आकिब के 15 रनों की बदौलत पूर्णिया ने 48.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।अररिया की ओर से अमन एवं सरवन ने दो दो जबकि संजू ने एक विकेट प्राप्त किया।बल्लेबाजी में शानदार 94 रनों की पारी खेलने वाले भास्कर दुबे को मेन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।
मैच में निर्णायक की भूमिका
मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील कुमार सिंह पटना एवं अभय कुमार भागलपुर थे स्कोरर सचिन भारती मनीष कुमार थे। वहीं पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोशिएशन के सेक्रेट्री गौतम चौधरी, बी आर एल के कन्वेनर राजेश बैठा मैदान पर सक्रिय भूमिका में नजर आए।



Post Comment