राज्य सीनियर एकल व युगल बॉल बैडमिंटन हाजीपुर में शुरू
पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा लाला सहनी स्मृति बिहार राज्य सीनियर एकल,युगल (पुरूष/महिला) व मिश्रित युगल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप आज से कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर ( वैशाली ) में शुरू हुआ।
चैंपियनशिप के पहले मिश्रित युगल मुकाबले में नवगछिया के आशीष व कोमल कुमारी की जोड़ी ने मेजबान वैशाली के विनोद व वंदना की जोड़ी को 37-35,35-32 से एवं दूसरे मिश्रित युगल मुकाबले में नवगछिया के अंकित शर्मा व अन्नू की जोड़ी ने बाढ़ के विकास व अंजली की जोड़ी को पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया।

इससे पूर्व चैंपियनशिप का विधिवत उदघाटन हाजीपुर के विधायक उमेश सिंह,नगर परिषद हाजीपुर की सभापति संगीता कुमारी,बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर,महिला थानाध्यक्ष मोनी कुमारी,भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा,जिला कुशवाहा संघ के महामंत्री अनिल चंद्र कुशवाहा,उपाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह, राजेन्द्र बनफूल,ई.जवाहर सिंह,रामू कुमार सहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर,नारियल फोड़कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अतिथियों का स्वागत वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने किया। मंच संचालन सोनू कुमार एवं दीपक सिंह कश्यप ने किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राजेश शुभांगी,प्रशिक्षक विनोद कुमार धोनी,सतीश कुमार,अशोक कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।



Post Comment