Loading Now
×

चुहारी प्रॉमिसिंग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बेतिया क्रिकेट अकादमी व अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी विजयी

बेतिया : चुहारी में आयोजित अर्जुन क्रिकेट अकादमी के अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला बेतिया क्रिकेट अकादमी बनाम प्रकाश क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।

इस मुकाबले में बेतिया क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की। टीम के स्टार गेंदबाज अंकित प्रेम रंजन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

दूसरे मुकाबले में अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी बनाम एसपी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। दूसरे मुकाबले में अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ने 18 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में राजकुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अंपायरिंग टीम: आशीष प्रेम रंजन और प्रसन्न कुमार ने अंपायर की भूमिका निभाई।विशिष्ट अतिथि: मौके पर फजल शाह राजा सिंह शरीक शाह, मोहित मेहता और अभिषेक यादव मौजूद रहे।

कल का शानदार मैच।

अर्जुन क्रिकेट अकादमी और ग्लोबल अकादमी के बीच सुबह 9am से।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment