बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का गांधी स्टेडियम में शानदार आगाज,बरौनी सीसी विजयी
- बेगूसराय में प्रतिभा की कमी नहीं:- सुरेंद्र मेहता
- बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का गांधी स्टेडियम में हुआ उद्घाटन।
- बरौनी के कप्तान सरवन ने बनाया नाबाद शतक
बेगूसराय : आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया गया।जिसमें बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 219 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान लेखा उल्लाह ने 53 और सागर ने 43 रन का योगदान दिया वहीं बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट सौरभ, बादल और सनी ने दो-दो विकेट झटके।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 34 वे ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान बरौनी के कप्तान सरवन ने नाबाद 108 और सनी पूरण ने 65 रन का योगदान दिया श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक विकेट जीतू ने 2 विकेट और सोहेल ने 1 विकेट प्राप्त किया।

शानदार नाबाद शतक लगाने वाले सरवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दिया।
इसके पूर्व सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा पूर्व मेयर संजय कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन सिंह संरक्षक कृष्ण मोहन पप्पू सीनियर लीग आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बलराम सिंह जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि मुझे गर्व है कि बेगूसराय में इस तरह के प्रतिभा को देखने का अवसर प्राप्त लगातार होता रहा है यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है आज बेगूसराय के खिलाड़ी अपने जिले का परचम राष्ट्र स्तर तक लहरा रहे हैं मैं बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने की इस तरह का आयोजन अपने जिले में कुशलतापूर्वक करवाने का काम किया है।
इस मौके पर बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने कहा गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों को कोई समस्या ना हो इसके लिए नगर निगम अपने स्तर से मैदान की साफ सफाई पर ध्यान देगी और भी जो परेशानी खिलाड़ी को होगा इसके लिए मैं बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ और खिलाड़ी के साथ खड़ी हूं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा और पूर्व महापौर संजय कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला सीनियर क्रिकेट लीग के सफल आयोजन का शुभकामना दिया और बेगूसराय जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्र स्तर पर अपना परचम लहरा रहे है।
इस अवसर पर आगत अतिथियों का स्वागत बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश निरंजन सिंह कृष्ण मोहन पप्पू निराला कुमार विश्वजीत कुमार राम कुमार अबू बकर रवि कुमार पल्लव कुमार अमित कुमार सहित कई लोगों ने स्वागत किया।



Post Comment