Loading Now
×

बृजनंदन शरण स्मृति करुणा टी-20 लीग में लायंस और टाइगर विजयी.

पटना। स्व. बृजनंदन शरण स्मृति करुणा टी20 लीग 2026 के दूसरे दिन करुणा लायंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मैच में करुणा टाइगर ने संघर्षरत मुकाबले में वारियर्स पर चार रन से जीत दर्ज की.

पहला मैच

पटना के 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी एंड फिजिकल एकेडमी मैदान पर मंगलवार को पहला मैच करुणा होरोज बनाम करुणा लायंस के बीच खेला गया. करुणा क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस टी20 लीग में हीरोज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए. जवाब में लायंस ने कप्तान सचिन के अर्धशतक की मदद से लक्ष्य को 19.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. सचिन ने 54 रन तो यशस्वी ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया. विजेता टीम के सचिन को एकेडमी के डायरेक्टर अनिमेष शरण ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

IMG-20260324-WA0012 बृजनंदन शरण स्मृति करुणा टी-20 लीग में लायंस और टाइगर विजयी.

संक्षिप्त स्कोर

करुणा होरोज: 20 ओवर में 125/7, शुभम 29, शिवम 20, रोहित 18, प्रतीक शर्मा 19, अतिरिक्त 32, यशस्वी 1/26, आदित्य यादव 1/22, आशीष 2/17, सुशांत 1/19, यश कुमार 1/15.

करुणा लायंस: 19.2 ओवर में 128/3, आशीष 10, सचिन कुमार 54, यशस्वी नाबाद 27, आनंद राज चौधरी नाबाद 14, अतिरिक्त 16, प्रतीक शर्मा 1/28, पुष्कर पांड्या 1/20.

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मैच करुणा टाइगर बनाम करुणा वारियर्स के बीच खेला गया. टॉस जीतकर टाइगर बल्लेबाजी को उतरी. कप्तान रौनिक के 34, ओपनर बल्लेबाज प्रिंस के 28 और आयुष के 19 रन की बदौलत 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी वारियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन पर ही ढेर हो गई. इस तरह टाइगर ने मैच को चार रन से अपने नाम कर लिया. वारियर्स के लिए कप्तान आदित्य प्रकाश ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 56 रन बनाए. विजेता टीम के रौनिक प्लेयर आफ द मैच रहे.

संक्षिप्त स्कोर

करुणा टाइगर: 19.4 ओवर में 137/10, प्रिंस कुमार 28, आयुष कुमार 19, रौनिक कुमार 34, अतिरिक्त 22, स्नेहा 3/14, राजा वर्मा 2/19, यश कुमार 1/53, सिद्धार्थ 1/14.

करुणा वारियर्स: 20 ओवर में 133/5 , आदित्य प्रकाश नाबाद 56, राजा वर्मा 13, यश कुमार 19, अतिरिक्त 30, आलोक 1/11, आयुष कुमार 1/13, रौनिक कुमार 2/27.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment