बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में समस्तीपुर ने खगड़िया को 15 रन से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में समस्तीपुर ने खगड़िया को 15 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 46 वे ओवर में 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । जिसमें समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान साहिल ने 46 रन और प्रियांशु ने 30 रन का योगदान दिया।खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अनुज ने 3 विकेट वही शाकिर ने 2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने 46 ओवर में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। खगड़िया की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान प्रभात ने 41 रन वही आदित्य ने 28 रन का योगदान दिया । समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक युवराज ने 4 विकेट तथा अफसर ने 3 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले समस्तीपुर के अफसर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार ने दिया।इस अवसर पर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे। वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया 21 अप्रैल का मुकाबला बेगूसराय बनाम सहरसा के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा
Share News:




Post Comment