Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : मोहम्मद इरफान के पंजे से कटिहार ने किशनगंज को हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में कटिहार बनाम किशनगंज (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में कटिहार ने 75 रनों से जीत दर्ज की।

कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 10 विकेट पर 170 रन बनाया। बल्लेबाजी में अध्यनत मनाविक ने 33 रन, शुभाशीष कुमार 27 रन और सूरज शर्मा ने 22 रन बनाया।किशनगंज की गेंदबाजी में निसार जहूर आलम और मोहम्मद शमशाद इब्राहिम ने तीन-तीन विकेट चटकाए तथा सिद्धार्थ को दो विकेट मिला एवं नैरित और प्रिंस को एक-एक विकेट।

IMG-20260324-WA0012 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : मोहम्मद इरफान के पंजे से कटिहार ने किशनगंज को हराया।

किशनगंज में 33 ओवर में 10 विकेट पर 95 रन बनाया। बल्लेबाजी में शौर्य कुमार 23 रन, मानव राज 21 रन और निसार जहूर आलम ने 31 रन बनाया।कटिहार के गेंदबाजी में मोहम्मद इरफान ने 10 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 32 रन देकर 5 विकेट चटकाए। आर्यन कुमार को दो विकेट मिला एवं आदित्य तथा राज को एक-एक विकेट।

IMG-20260424-WA0004 श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : मोहम्मद इरफान के पंजे से कटिहार ने किशनगंज को हराया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment