Loading Now
×

ईआरसीसी बना पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का चैंपियन।

पटना, 24 अप्रैल। शुरू के तीन बल्लेबाजों आदित्य, आशीष कुमार और केशव कुमार की अर्धशतकीय पारियों तथा रोहित राज की घातक गेंदबाजी की बदौलत ईआरसीसी ने पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब जीत लिया है।

शुक्रवार को पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईआरसीसी ने वाईएमसीसी के खिलाफ 166 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईआरसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में पांच विकेट पर 307 रन का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए ओपनर आदित्य ने 86 गेंद पर 7 चौके और चार छक्के की मदद से 97 रन बनाए। गौरव राज ने उन्हें सत्यम कुमार के हाथों कैच कराकर शतक पूरा नहीं करने दिया। आशीष कुमार ने दूसरे छोर से 90 गेंद पर 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 84 रन तथा केशव कुमार ने मात्र 32 गेंद पर तूफानी पारी खेलते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

IMG-20260324-WA0012 ईआरसीसी बना पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का चैंपियन।

ईआरसीसी की जीत में आदित्य और आशीष के बीच पहले विकेट की साझेदारी में हुए 186 रन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। हालांकि वाईएमसीसी की ओर से सत्यम कुमार और गौरव राज दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में वाईएमसीसी की टीम दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रोहित राज की घातक गेंदबाजी के आगे 26.4 ओवर में केवल 141 रन बनाकर सिमट गई। रोहित राज ने 6 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। ऋषभ राज ने भी उम्दा गेंदबाजी करते हुए केवल पांच रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। दो विकेट अभिषेक सिंह ने भी प्राप्त किया।

IMG-20260424-WA0004 ईआरसीसी बना पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का चैंपियन।

हालांकि वाईएमसीसी के लिए मिडिल ऑर्डर बैट्समैन और कप्तान विराट पांडे ने 63 गेंद पर छह चौके और चार चक्के की मदद से 71 रन बनाकर संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। टीम की ओपनिंग शुरुआत खराब रही और केवल 32 रन पर पहला विकेट गिर गया और उसके बाद बल्लेबाजों का पवेलियन लौटने का सिलसिला बरकरार रहा। सूरज आर्य ने 25 रन का योगदान किया। बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि राजेश कुमार, सीईओ मनीष राज,एडमिन नीरज सिंह ने खिलाड़ियों ने मिल कर उनका हौसला बढ़ाया। सबों का स्वागत लीग आयोजन समिति के चेयरमैन धनंजय कुमार ने किया।

संक्षिप्त स्कोर: 

ईआरसीसी: 40 ओवर में 5/307 रन, आदित्य 97, आशीष कुमार 84, केशव कुमार 51, रोहित राज 30, यश प्रताप नाबाद 27, अतिरिक्त 10, सत्यम कुमार 2/59, गौरव राज 2/63, श्यामल पांडेय 1/45

वाईएमसीसी : 26.4 ओवर में सभी आउट 141, विराट पाण्डेय 71, सूरज आर्य 25, ऋषव राकेश 12, अमित कुमार 10, रोहित राज 5/21, ऋषव राज 3/5, अभिषेक सिंह 2/20

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment