बिहार खेल न्यूज़

DPS पटना ईस्ट चेकमेट अंतर्विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में रणनीति, धैर्य और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन।

पटना : दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट में आयोजित दो दिवसीय इंटर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट 2026” के दूसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत रोमांचक रहा । बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ,पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव और भाजपा के राज्य प्रवक्ता श्री संजीव कुमार मिश्रा जी के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित से विद्यालय की शोभा में चार चांद लग गए ।

दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मिथिलेश तिवारी जी ,संजीव कुमार मिश्रा जी,विद्यालय के प्रो वाईस चेयरमैन श्री अमित प्रकाश जी,दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रधानाचार्य डॉ राकेश अल्फ़्रेड जी ,डिप्टी हेड मोहम्मद अशफ़ाक़ इक़बाल जी द्वारा ज्ञान रूपी प्रकाश पुंज प्रज्वलित कर किया गया ।रंग रंग कार्यक्रम के साथ ही समापन समारोह ने दर्शकों एवम प्रतिभागियों को उत्साह व उमंग से भर दिया।

प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 08 एवं 09 मई 2026 को विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें पंद्रह विभिन्न विद्यालयों के लगभग ४०० विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल राउंड्स अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। प्रतिभागियों ने अपने सूझबूझ भरे चालों, धैर्य और मानसिक संतुलन से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रत्येक मुकाबला बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, अनुशासन और आत्मविश्वास को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करते हैं।

समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समग्र रूप से विजेता—डी.पी.एस. पटना ईस्ट विद्यालय रहा । द्वितीय स्थान लिट्रा वेली स्कूल ने प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता और खेल भावना के लिए सराहा गया।

प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।

“चेकमेट 2026” का सफल समापन विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा, जिसने एक बार फिर विद्यार्थियों की बौद्धिक प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना।

अंडर – 11 बालिका वर्ग में

प्रथम स्थान : डी.पी.एस. पटना ईस्ट

द्वितीय स्थान : कारमेल हाई स्कूल

अंडर – 11 बालक वर्ग में

प्रथम स्थान : लिट्रा वैली स्कूल

द्वितीय स्थान : डी.पी.एस. दानापुर

अंडर – 14 बालिका वर्ग में

प्रथम स्थान : ट्रीनिटी ग्लोबल स्कूल

द्वितीय स्थान : लट्रा वैली स्कूल

अंडर – 14 बालक वर्ग में

प्रथम स्थान : लिट्रा वैली स्कूल

द्वितीय स्थान : डी.पी.एस. दानापुर

अंडर – 16 बालिका वर्ग में

प्रथम स्थान : लट्रा वैली स्कूल

द्वितीय स्थान : डी.ए.वी. खगौल

अंडर – 16 बालक वर्ग में

प्रथम स्थान: बिशप स्कॉट ब्यॉज स्कूल

द्वितीय स्थान: लट्रा वैली स्कूल

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

2 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

2 days ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

4 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

5 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

6 days ago