मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 16 जिला क्रिकेट लीग में आरव क्रिकेट एकेडमी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट को 39 रनों से हरा कर पूर्ण अंक हासिल की।
आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरव क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 177 रन बनाए जिसमें अनिरुद्ध डे ने शानदार 68 रन अपनी टीम के लिए बनाएं वही प्रियांशु ने 20,अल्तमस ने 24,आयुष ने 23 एवं साजीद ने 10 रन बनाए।गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से राजन ने 2,जावेद ने 1,मोहित ने 1 एवं कोमल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की पूरी टीम 28 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से बल्लेबाजी करते हैं जावेद ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली वही रोशन ने 30 रन अपनी टीम के लिए बनाएं। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 138 रन पर ही सिमट गई।गेंदबाजी में आरव क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अनिरुद्ध डे ने 3,साजीद ने 3 एवं आकर्षण ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच आरव क्रिकेट एकेडमी के अनिरुद्ध डे को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं आदित्य कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका में राजकुमार एवं आर्यन थे।कल का मैच: दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बनाम क्लासिक क्रिकेट एकेडमी
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…