पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(बीसीए) के पूर्व प्रवक्ता, बी॰सी॰ए॰ के पूर्व रिटेन एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में आज बी॰सी॰ए॰ के आलेख में संशोधन से संबंधित एक परिवाद दाखिल किया है।
श्री मिश्र द्वारा इस परिवाद में विभाग को बीसीए की 2018 से ले कर वर्तमान तक के कार्यकलाप को उठाया गया है। विभाग में दाखिल परिवाद में कहा गया है की दिनांक 2 जुलाई 2022 को अपराहन 3:36 बजे श्री काशी कुमार,उप निबंधन महानिरीक्षक का मेरे मोबाइल पर फोन आया था।जिसके बाद मैं पूर्ण ऐक्टिव हुआ।
परिवाद में कहा गया है की बीसीए के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल बोहरा द्वारा दिनांक 27/11/2018 को निबंधन विभाग में आलेख जमा कराया गया था और उसकी कॉपी बीसीसीआई के उस समय के सीओए श्री विनोद राय जी द्वारा बीसीए का आलेख के साथ माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में दायर किया गया था और 9/8/2018 को माननीय सुप्रीम कोर्ट अपना निर्णय सुना चुका है।
कोर्ट के आदेश में है की बिना फिर से कोर्ट में निर्णय आए कोई भी राज्य संघ या बीसीसीआई आलेख में परिवर्तन नहीं कर सकता।बीसीए के आलेख में संशोधन संभव नहीं है ।गलत करना कोर्ट का अवमानना के दायरे में आएगा।
श्री मिश्र ने कहा की बी॰सी॰ए॰ को गीता, गायत्री और गंगा जल पवित्र करने के अभियान के तहत विभाग को आलेख में संशोधन नहीं करने हेतु कई सुझाव दिये गए हैं।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…