सुपौल: ट्रैक एंड फील्ड में भारत का परचम लहराने वाली और उड़नपरी के नाम से मशहूर पीटी उषा अब संसद में खेल को लेकर अपनी बात रखेंगी। उक्त बातें खेल और खिलाड़ियों के लिए कार्यरत अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के कहीं।
उन्होंने कहां कि पी टी उषा को महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद के द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनित किए जाने पर क्रीड़ा भारती महामहिम राष्ट्रपति जी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहां कि पीटी ऊषा जैसे ग्रामीण परिवेश से आने वाली एथलीट के राज्यसभा में जाने से ग्रामीण खेलकूद के लिए अच्छा माहौल बनेगा। अब पी टी उषा जैसे सांसद संसद में खेल और खिलाड़ियों की आवाज बनेंगी।
श्री ठाकुर ने पी टी उषा को नई पारी के लिए बधाई देते हुए कहां कि उषा दीदी आपने हमेशा खेल के मैदान में हम सभी भारतीयों का मान बढ़ाया है। हमारी शुभकामनाएं है कि आप संसद में भी हम सभी का मान बढ़ाएंगी और भारतीय संसद में खेल और खिलाड़ियों की आवाज बनेंगी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…