रांची : आज धोनी अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस दौरान कोहली ने अपने बड़े भाई धोनी के लिए एक प्यारा सा सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है।
कोहली ने धोनी के साथ भारतीय टीम की जर्सी और इंडियन प्रीमियर लीग की जर्सी में दो फोटो शेयर करते हुए लिखा ” एक ऐसा लीडर जिसके जैसा कोई और नहीं। इंडियन क्रिकेट के लिए आपने जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद। आप मेरे एक बड़े भाई से भी बढ़कर हो। आपके लिए केवल प्यार और सम्मान। हैप्पी बर्थडे स्किप।
एक कप्तान के तौर पर धोनी का इंटरनेशनल करियर काफी शानदार रहा। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी के तीनों खिताब जिताए हैं और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने थे। धोनी की कप्तानी में सबसे पहले भारत ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण जीता था।
इसके बाद 2011 में भारत ने क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीते हुए 28 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म किया था। 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा जमाया था। धोनी की कप्तानी में जीते हुए आईसीसी खिताबों के बाद से भारत अब तक कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…