आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला खेला जाने वाला है। साउथैम्पटन में होने वाले इस मैच को जीतकर दोनों टीमें बढ़त हासिल करना चाहेगी।भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले से वापसी कर रहे हैं। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
आपको बता दे की विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पन्त को आराम दिया गया है। जबकि स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स को इस सीरीज से रेस्ट दिया गया है। भारतीय टीम ने हाल ही में आयरलैंड में दो मैचों की सीरीज में जीत दर्ज की है लेकिन यहाँ मामला अलग रहेगा। इंग्लैंड के पास धुआंधार बल्लेबाजों वाली टीम है।
टीम इंडिया रैंकिंग में टॉप पर है और इंग्लैंड की नज़रें इस स्थान को हथियाने पर होगी।
भारतीय क्रिकेट टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/उमरान मलिक, हर्षल पटेल
इंग्लैंड क्रिकेट टीम :
जोस बटलर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट, जेसन रॉय, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, रीस टॉपली
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…